उरई: बजरिया इलाके में बड़ी मस्जिद की मीनार पर बारिश के साथ गिरी आकाशीय बिजली, बाल-बाल बचे लोग
Orai, Jalaun | Jun 27, 2024 उरई तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले शहर उरई के बजरिया इलाके में बड़ी मस्जिद की मीनार पर आकाशीय बिजली गिरी, वही आकाशी बिजली गिरने से इलाके में हड़कंप बच गया और मीनार के कुछ पत्थर टूट कर गिरे वहीं मोहल्ले वासियों के कई घरों में बिजली के झटके महसूस हुई, लेकिन किसी के भी घायल होने की सूचना प्राप्त नहीं हुई है।