उरई: उरई में साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति पर खाते से धोखाधड़ी कर के 1 लाख 34 हजार रूपए निकाल लेने पर मुकदमा किया दर्ज।
Orai, Jalaun | Jun 27, 2024 उरई कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नया पटेल नगर निवासी व्यक्ति अशोक कुमार ने मामले की जानकारी देते बताया, अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके खाते से 4 बार में 1 लाख 34 हजार रुपए धोखाधड़ी कर के निकल लिया, जिसके बाद साइबर थाना पुलिस ने व्यक्ति की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और मामले की जांच शुरू कर दी है।