जहानाबाद में दिवंगत यदुनंदन महतो की 123वीं जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम का उद्घाटन जहानाबाद के सांसद डॉ. सुरेन्द्र प्रसाद यादव ने किया। इस अवसर पर उन्होंने यदुनंदन महतो को अपना राजनीतिक गुरु बताते हुए उनके विचारों और संघर्षों को याद किया। सांसद ने कहा कि महतो का सामाजिक और राजनीतिक योगदान आज भी प्रेरणास्रोत है।