बनमनखी: दिनदहाड़े मवेशी व्यापारी से ₹60 हजार की लूट, विरोध करने पर सिर पर हथियार के बट से किया हमला
बनमनखी थाना क्षेत्र के खुटहरी पीपरा मार्ग पर सोमवार दोपहर लगभग 12:30 बजे हथियारबंद दो नकाबपोश अपराधियों ने एक मवेशी व्यापारी से मारपीट कर 60 हजार लूट लिए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और बाद में वरीय पुलिस अधीक्षक शौर्य सुमन स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे तथा मामले की जांच कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जानकारी के अनुसार, मधेपुरा जिले के श्रीनगर