मुरादाबाद: ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र में नर्स के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी के घर को किया गया सील, DM ने दी जानकारी
डीएम अनुज कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी के गांव में जो मदरसा संचालित मिला है वो, अवैध तरीके से सरकारी जमीन पर चलाया जा रहा था,इसी तरह से अन्य मौजूद मदरसे के भी कोई कागजात नही दिखाए गए है,वही आरोपी डॉक्टर के घर को भी सील किया गया था, जो की मदरसे में ही बना हुआ था,,वही जांच की जा रही है। आरोपियो के खिलाफ गैंगस्टर की कार्यवाही जल्द की जाएगी।