पंचकूला: सेक्टर-6 पुलिस मुख्यालय में पुलिस महानिदेशक ने दी जानकारी, नशा मुक्ति को लेकर हैकाथॉन का फाइनल राउंड 4 फ़रवरी को होगा
सेक्टर-6 पुलिस मुख्यालय में पुलिस महानिदेशक ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा पुलिस तथा हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा नशा मुक्ति को लेकर हैकाथॉन का फाइनल राउंड 4 फ़रवरी को होगा। टॉप-10 टीमों द्वारा प्रतिभागिता करते हुए इनोवेटिव आइडियाज़ के माध्यम से लोगों तक नशा मुक्ति का संदेश पहुंचाया जाएगा।