गुरुवार को अधिवक्ता लिपिक संघ के महासचिव पद के लिए गुरुवार को मतदान हुआ जिसमें देवव्रत कुमार को 39 मत प्राप्त हुए, वहीं उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 37 मत मिले। इस तरह से चुनाव प्रभारी देवेंद्र मेहता ने देवव्रत कुमार को संघ का नया महासचिव घोषित किया। इसके बाद संघ के सदस्यों ने देवव्रत कुमार को फूल माला पहनाकर व अमीर गुलाल उड़ाकर जमकर जश्न मनाते हुए बधाई दी।