सांगानेर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 29वीं नेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन ई-गवर्नेस के उद्घाटन पर ई-मित्र व्हाट्सएप सेवा का शुभारंभ किया
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 29वीं नेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन ई-गवर्नेस के उद्घाटन अवसर पर ई-मित्र वॉट्सएप सेवा की शुरुआत की है। इस सेवा के जरिए प्रदेश के लोग एक वॉट्सएप नंबर 946106270 पर Hi भेजकर 27 तरह की सरकारी सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे। इनमें बिजली-पानी के बिल का भुगतान,विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र और कई सरकारी सेवाओं के लिए आवेदन करने जैसी सुविधाएं शामिल हैं।