कोल: अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं ठप, इलाज के अभाव में मरीज और तीमारदार परेशान
Koil, Aligarh | Apr 2, 2026 अलीगढ़। जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की हड़ताल के चलते स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह चरमरा गईं। अलीगढ़ निवासी शौकत अली की इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों और डॉक्टरों के बीच कहासुनी हुई, जिसके विरोध में चिकित्सक हड़ताल पर चले गए। इसका खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ा।गंभीर हालत में पहुंचे मरीजों को पर्चा बनाने और दवाइयां लेने के बावजूद इलाज नहीं मिला।