मुज़फ्फरनगर: राम मंदिर चंदा विवाद पर हरेंद्र मलिक का बड़ा हमला, बोले- भाजपा के हाथ में न मंदिर सुरक्षित, न मस्जिद, न देश की साख
मुजफ्फरनगर में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद हरेंद्र मलिक ने राम मंदिर चंदा विवाद को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि राम मंदिर में कथित चंदा चोरी लगातार होती रही और पूरी व्यवस्था पर सवाल उठाए। मलिक ने कहा कि भाजपा के हाथ में न मंदिर सुरक्षित हैं, न मस्जिद, न देश और न ही विदेशों में भारत की साख सुरक्षित है।