मिर्ज़ापुर: भटेवरा क्रय केंद्र के प्रभारी पर किसान ने लगाया भगाने का आरोप, जिलाधिकारी को सौंपा पत्र
भटेवरा क्रय केंद्र प्रभारी पर किसान ने क्रय केंद्र से भगाने का आरोप लगाकर जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन को शुक्रवार की दोपहर 3:00 बजे पत्र सौंपा। किसान के साथ अधिवक्ता भी मौजूद रहे। विंध्याचल थाना क्षेत्र की अकोढ़ी गांव निवासी कमलेश कुमार सिंह ने बताया कि वह नंबर आने पर अपना धान बेचने क्रय केंद्र पहुंचे थे।