मिर्ज़ापुर: नगर पालिका ने नाली के ऊपर किए गए अतिक्रमण को जेसीबी से ध्वस्त किया, पथरहिया से बथुआ तिराहा तक चलाया गया अतिक्रमण अभियान
पथरिया से बथुआ तिराहा तक नगर पालिका द्वारा अतिक्रमण अभियान चलाकर नाली के ऊपर किए गए अतिक्रमण को जेसीबी से ध्वस्त कराया गया। शुक्रवार की दोपहर 2:00 बजे से यह अभियान शुरू किया गया। वहीं अस्पताल रोड व अन्य क्षेत्रों में लोगों ने चेतावनी के बाद खुद ही अपना अतिक्रमण हटाते हुए नजर आए।