मिर्ज़ापुर: डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में दीवानी कचहरी में अध्यक्ष समेत अन्य पदों के उम्मीदवारों ने दाखिल किए पर्चे
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में शुक्रवार की दोपहर 2:00 बजे उम्मीदवारों ने अपने-अपने पर्चे दाखिल किए। अध्यक्ष सहित अन्य पदों के लिए उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल करने के बाद कचहरी परिषर में चक्रमण किया और अपना प्रचार प्रसार किया। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 20 दिसंबर को टेंडर मतदान डाले जाएंगे। जबकि 21 दिसंबर को मतदान और मतगणना होगा।