सिंहस्थ 2028: CM यादव और खट्टर ने किया ₹778 करोड़ के नए घाटों का निरीक्षण, रोपे पौधे 🌊🌳
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने आगामी सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत उज्जैन के त्रिवेणी घाट पर ₹778 करोड़ की लागत से बन रहे 29.15 किलोमीटर लंबे नए घाटों के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को गुणवत्ता और समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए दोनों नेताओं और अन्य मंत्रियों ने नए घाटों पर नीम, रुद्राक्ष और पीपल के पौधे भी रोपे।
#Simhastha2028 #UjjainNews #CMMohanYadav #ManoharLalKhattar #MPDevelopment