मोहन बड़ोदिया: मोहन बड़ोदिया के पास मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिरी एक व्यक्ति घायल शाजापुर जिला अस्पताल में उपचार जारी
मोहन बड़ोदिया के पास मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिरने से एक व्यक्ति घायल हो गया। जिसका शाजापुर जिला अस्पताल में उपचार जारी है। घायल के परिजन ने बताया कि मोहन बड़ोदिया के पास कृष्ण पाल निवासी सुंदरसी की मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई। जिसमें कृष्ण पाल घायल हो गया, जिसे मोहन बड़ोदिया स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां से घायल को शाजापुर रेफर किया गया।