मरवाही: कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर किया हमला, जीपीएम में प्रेस वार्ता में महंगाई और उर्वरक संकट को लेकर घेरा
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला मुख्यालय में आयोजित कांग्रेस की पत्रकार वार्ता में केंद्र की मोदी सरकार पर महंगाई, पेट्रोल-डीजल संकट, उर्वरकों की कमी, बेरोजगारी और आर्थिक नीतियों को लेकर जमकर निशाना साधा गया। शुक्रवार दोपहर 12 बजे पत्रकारवार्ता को मुख्य रूप से बिलासपुर के पूर्व विधायक एवं गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के प्रभारी शैलेश पांडेय ने संबोधित किया।