मऊरानीपुर: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस नेता ने मऊरानीपुर की सड़कों पर बैलगाड़ी हांककर किया प्रदर्शन
झांसी के मऊरानीपुर में बढ़ती पेट्रोल-डीजल कीमतों को लेकर कांग्रेस नेता ने बैलगाड़ी चलाकर विरोध जताया। सोमवार सुबह उनका बैलगाड़ी से सफर करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। कांग्रेस नेता का कहना है कि ईंधन की बढ़ती कीमतों और बचत का संदेश देने के लिए उन्होंने बैलगाड़ी से यात्रा की।