चूरू: चूरू रेलवे स्टेशन पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, मृतक की पहचान नहीं हो पाई
Churu, Churu | Nov 13, 2025 चूरू रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव दिखाई देने की सूचना मिलते ही रेलवे स्टेशन पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर जीआरपी और आरपीएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और स्थिति का जायजा लिया। जीआरपी के हेड कॉन्स्टेबल रामवीर सिंह ने गुरुवार बताया कि शव प्लेटफॉर्म नंबर एक पर सीढ़ियों के पास पड़ा था।