चूरू: रामसरा रोड़ पर एक मकान पर पुलिस की दबिश, सदर पुलिस ने तीन महिलाओं को हिरासत में लिया
Churu, Churu | Nov 13, 2025 चूरू की कालिका टीम व सदर थाना पुलिस ने गुरुवार को रामसरा रोड पर संयुक्त कार्रवाई करते हुए तीन महिलाओं को हिरासत में ले लिया। यहां अनैतिक गतिविधि की सूचना के बाद पुलिस के द्वारा यह कार्यवाही की गई। सदर थाना के हैड कांस्टेबल राकेश कुमार ने शाम 5 बजे करीब बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि इलाके में संदिग्ध गतिविधियां चल रही हैं।