चूरू: राजकीय भरतिया अस्पताल के MCH पर टेंडर के चार महीने बाद भी नहीं हुई वाटर प्रूफिंग, निरीक्षण में सामने आई कई खामियां
Churu, Churu | Nov 13, 2025 चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल में MCH इकाई की छत पर वाटरप्रूफिंग का कार्य टेंडर होने के चार महीने बाद भी नहीं हो पाया हैं। अस्पताल प्रशासन के द्वारा इस कार्य के लिए पेमेंट भी कर दिया गया हैं। अस्पताल प्रशासन द्वारा गुरुवार को किये गए निरीक्षण में विभागीय अधिकारियों व ठेकेदारों की उदासीनता सामने आयी हैं।