जानसठ: मीरापुर कस्बे में देर रात कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए एसपी देहात ने सड़कों पर उतरकर दर्जनों वाहनों के चालान किए
मीरापुर कस्बे में देर रात्रि मंगलवार लगभग 11:00 के आसपास कानून व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए एसपी देहात आदित्य बंसल खुद सड़कों पर उतरे, जहां पर उन्होंने कानून व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए पूरी सुरक्षा का हाल-चाल जाना और साथ ही साथ संदिग्ध लोगों को रोक कर चेकिंग अभियान चलाया जिसमें दर्जनों वाहन चालकों के चालान भी काटे गए।