मदनपुर: मदनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पशु चोरी के आरोपी और शराब पीकर हंगामा करने वाले को किया गिरफ्तार
मदनपुर थाना पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान चलाकर दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए पशु चोरी के नामजद अभियुक्त और एक शराबी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस टीम में एसआई राजन कुमार गिरि एवं एसआई बीरेंद्र कुमार शामिल थे। अभियान के दौरान वार गांव निवासी अशोक पासवान को पशु चोरी मामले में उसके घर से गिरफ्तार किया गया। वहीं नोनियाडीह निवा