छतरपुर नगर: लौसी में दबंगों से परेशान होकर गांव छोड़ने को मजबूर पीड़ित, न्याय न मिलने पर आत्महत्या की धमकी
छतरपुर के प्रकाश बमोरी क्षेत्र लौसी में एक पीड़ित परिवार छेड़खानी और हमले की शिकायत लेकर पुलिस व एसपी कार्यालय के चक्कर काट रहा है। आरोप है कि दबंग लोग जान से मारने की धमकी देकर राजीनामा का दबाव बना रहे हैं। सोमवार की शाम 4 बजे पीड़ित ने कहा कि कार्रवाई न होने से परेशान पीड़ित गांव छोड़ चुका है और न्याय न मिलने पर आत्महत्या की चेतावनी दी है।