कोरबा: सड़क पर बेकाबू सांड का तांडव, सींग से बुजुर्ग को उठाकर पटका, छह लोग हुए घायल
Korba, Korba | Jun 24, 2026 बुधवार की सुबह करीब 11 बजे शहर की पुरानी बस्ती के कराते चौक पर सांड के हमले से हड़कंप मच गया। एक आवारा सांड ने राह चलते आधा दर्जन से अधिक लोगों को घायल कर दिया। हमले की पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।55 वर्षीय छोटे लाल श्रीवास अपने काम से जा रहे थे, तभी सांड ने उनपर अचानक हमला किया। सांड ने बुजुर्ग को सींगों पर उठाकर जमीन पर पटक दिया।