चूरू: कांग्रेस के आरोपों पर विधायक सहारण का पलटवार, कहा- न गैस महंगी है, न किल्लत, केवल अफवाह फैला रही कांग्रेस
Churu, Churu | Apr 8, 2026 चूरू जिले में एलपीजी गैस सिलेंडरों की कीमतों में बढ़ोतरी और गैस किल्लत को लेकर कांग्रेस द्वारा लगाए गए आरोपों पर चूरू विधायक हरलाल सहारण ने पलटवार किया है। बुधवार मिली जानकारी के मुताबिक सैनिक बस्ती में उनसे पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास अब कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए वह जनता को भ्रमित करने के लिए निराधार अफवाहें फैला रही है।