शाजापुर: मक्सी स्थित सिंचाई कॉलोनी के लोगों ने SDM को दिया कलेक्टर के नाम ज्ञापन, कहा- छात्रावास के आसपास चाकू लेकर घूम रहे चोर
शाजापुर के मक्सी में स्थित सिंचाई कालोनी के रहवासियों ने चोरों से परेशान होकर लालघाटी स्थित कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपते समय बड़ी संख्या में स्थानीय रहवासी उपस्थित थे। सिंचाई कालोनी में स्थित कन्या छात्रावास एवं बालक छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रहे छात्र-छात्राएं भी अपने घर चले गए।