राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर बबैहा पुल से ट्रक के नीचे गिरने की घटना पर और जानकारी सामने आई है। शनिवार की सुबह एक शव मिला था जिसकी पहचान ट्रक में सवार हरीशंकर कश्यप के रूप में हुई है। शनिवार को दो बजे मंडला पहुंचे ट्रक मालिक रणवीर सिंह ठाकुर ने विस्तार से जानकारी दी है। गौरतलब कि बुधवार की रात चावल से भरा ट्रक बाबे पुल से नीचे पानी में चला गया था।