अरवल: तेज आंधी और बारिश से मौसम सुहाना हुआ, लोगों को गर्मी से मिली राहत
Arwal, Arwal | May 29, 2026 भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को शुक्रवार सुबहअचानक आए मौसम बदलाव ने बड़ी राहत दी। तेज आंधी के साथ हुई बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई और वातावरण काफी ठंडा हो गया। तेज हवाओं के कारण कई जगहों पर पेड़ों की डालियां टूटकर सड़क पर गिर गईं, जिससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। वहीं बारिश शुरू होते ही लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की।