हुसैनगंज: भाजपा के प्रदेश युवा मोर्चा के अध्यक्ष पहुंचे चांप भाजपा कार्यालय पर,हुसैनगंज के सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता रहे मौजूद।
हुसैनगंज प्रखण्ड क्षेत्र के चांप स्थित भाजपा कार्यालय पर आज भारतीय जनता युवा मोर्चा के यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष भारतेंदु मिश्रा का भव्य तरीके से स्वागत किया गया। जिसमे हुसैनगंज प्रखंड क्षेत्र के सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। साथ ही साथ आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बैठक पर चर्चा भी की गई।