चूरू: बिसाऊ रोड़ स्थित स्लीपर फैक्ट्री में ट्रक ड्राइवर पर मधुमक्खियों ने किया हमला, अस्पताल में इलाज जारी
Churu, Churu | Apr 12, 2025 चूरू के बिसाऊ रोड़ पर स्थित स्लीपर फैक्ट्री में ट्रक ड्राइवर पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। गम्भीर हालत में ट्रक डा्रइवर को फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूरों ने निजी वाहन से राजकीय बरतिया अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया। जहां मौजूद डॉक्टर्स ने उसका ईलाज किया। अस्पताल में ट्रक ड्राइवर भीलवाड़ा के करजालिया निवासी हिम्मत सिंह को भर्ती किया गया है।