बुधवार को करीब 12 बजे कलेक्ट्रेट कार्यालय में समीक्षा बैठक आयोजित की गई बैठक में कलेक्टर सोनिया मीना ने जिले के सभी राजस्व अधिकारियों के साथ बैठक कर राजस्व प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने आरसीएमएस पोर्टल पर सभी मामलों के पंजीयन और समय पर निराकरण, लंबित भूमि आवंटन, भू-अर्जन, वन व्यवस्थापन और मतदाता सूची पुनरीक्षण में शीघ्रता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।