बेरो: वज्रपात से दो दुधारू गायों की मौत, आंधी-तूफान से कई घर क्षतिग्रस्त
Bero, Ranchi | Jun 12, 2026 बेड़ो प्रखंड के तुतलो पंचायत स्थित कोटपाली गांव में वज्रपात की चपेट में आने से किसान अलबिनुस लकड़ा की दो दुधारू गायों की मौत हो गई, जिससे लगभग 65 हजार रुपये का नुकसान हुआ। वहीं तेज आंधी-तूफान से दिघिया गांव में कई घर क्षतिग्रस्त हो गए और एक व्यक्ति घायल हो गया। उप प्रमुख मुदस्सिर हक ने प्रशासन से प्रभावित परिवारों को शीघ्र राहत एवं मुआवजा देने की मांग की है।