मंझनपुर: मंझनपुर में लव जिहाद को लेकर विहिप और बजरंग दल ने किया प्रदर्शन, राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा
मंझनपुर स्थित कलेक्ट्रेट में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को लगभग 4 बजे लव जिहाद और लैंड जिहाद को लेकर प्रदर्शन किया, प्रदर्शन के दौरान इस्लामिक कट्टरवाद और जिहादी मानसिकता को लेकर विरोध प्रदर्शन किया, विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम एसपी वर्मा को सौंपा है।