औरैया: प्रयागराज एक्सप्रेस में वित्त मंत्रालय के अपर सचिव की पत्नी की बिगड़ी हालत, दिबियापुर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती
दिल्ली से प्रयागराज जा रही प्रयागराज एक्सप्रेस में शुक्रवार तड़के भारत सरकार के वित्त मंत्रालय में अपर सचिव की पत्नी की अचानक तबीयत बिगड़ गई। कंट्रोल रूम की सूचना पर मौके पर पहुंची आरपीएफ ने नॉन स्टॉप ट्रेन के रुकने के बाद महिला को नीचे उतारा। इसके बाद उन्हें सीएचसी ले जाया गया। वहां हालत में सुधार के बाद उन्हें जाने दिया गया।