मखदुमपुर: लोहग्रह से लूटी गई बाइक परामन गांव के बधार से बरामद
विसुनगंज थाना पुलिस ने लोहग्रह गांव के समीप लूटी गई बाइक को घोसी थाना क्षेत्र के परामन गांव के बधार से बरामद कर लिया है। शुक्रवार की देर शाम 8 बजे थाना अध्यक्ष नीरज कुमार ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि कुछ दिन पूर्व लोहग्रह गांव के पास एक व्यक्ति से अपराधियों ने उसकी बाइक लूट ली थी।