बहेड़ी: फोरलेन बाईपास मार्ग पर रोडवेज बस स्टैंड के सामने तेज रफ्तार ट्रक ने जूस की दुकान में घुसकर ई-रिक्शा चालक को किया घायल
बहेड़ी फोरलेन बाईपास मार्ग स्थित रोडवेज बस स्टैंड के सामने बीती मध्यरात्री के बाद करीब ढाई बजे रात को एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ई रिक्शा को बचाने के चक्कर में एक जूस की दुकान में जा घुसा जिससे एक तरफ जहां जूस की दुकान पर लगे काउंटर टीन शेड आदि बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया साथ ही ई रिक्शा चालक घायल हो गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया ।