फुलवरिया: श्रीपुर थाना पुलिस ने उत्पाद अधिनियम व आर्म्स एक्ट के एक साल पुराने मामले के अभियुक्त को गिरफ्तार किया
पुलिस अधीक्षक गोपालगंज के निर्देशानुसार अपराध नियंत्रण एवं विभिन्न कांडों में वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में श्रीपुर थाना की पुलिस ने बीते देर रात उत्पाद अधिनियम आर्म्स एक्ट के एक अभियुक्त को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया। 1 वर्ष पूर्व का मामला था। गिरफ्तार व्यक्ति को न्यायिक हिरासत में भेज दिया