लखीमपुर: जेके हॉस्पिटल के बाहर से स्प्लेंडर प्लस बाइक चोरी, पीड़ित ने पुलिस से बरामदगी की गुहार लगाई
लखीमपुर खीरी जिले में बाइक चोर हुआ सक्रीय । जहा सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नौरंगाबाद निवासी अकरम की स्प्लेंडर प्लस बाइक जेके हॉस्पिटल, गुलजार नगर के बाहर से चोरी हो गई। जानकारी के अनुसार अकरम अपनी पत्नी को इलाज के लिए जेके हॉस्पिटल में भर्ती करने पहुंचे थे। उन्होंने अपनी बाइक अस्पताल के बाहर खड़ी कर दी कुछ देर बाद जब वह बाहर आए तो बाइक मौके से गायब मिली।