सिकराय: 12 घंटे में खुली 4 लाख की 24 बकरियों की चोरी, पिकअप चालक गिरफ्तार
Sikrai, Dausa | Sep 28, 2026 सिकंदरा में चोरी हुई 24 बकरियों की कीमत करीब 4 लाख रुपए थी। आरोपी पिकअप चालक निक्की रेबारी को जयपुर ग्रामीण के चन्दवाजी से 12 घंटे में गिरफ्तार कर चोरी की बकरियां और पिकअप बरामद किए गए। पुलिस की तीन टीमों ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई की।