हरिद्वार: रौशनपुरी स्थित घर में रखे थे करीब 5 दर्जन LPG सिलेंडर, मचा हड़कंप, सिडकुल पुलिस ने किए बरामद, आरोपी अतीक अहमद गिरफ्तार
सिडकुल पुलिस ने आबादी क्षेत्र रौशनपुरी में एक घर में छुपा कर रखे हुए 5 दर्जन LPG सिलेंडर बरामद किए हैं। मामले में पुलिस ने आरोपी अतीक अहमद को गिरफ्तार किया है। एक ही घर में मिले 5 दर्जन LPG सिलेंडर से हड़कंप पहुंचा हुआ है। सिडकुल थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने बताया कि आरोपी अतीक अहमद मुजफ्फरनगर का रहने वाला है और यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता था।