हज़ारीबाग: मुहर्रम ड्यूटी के बीच बड़ा एक्शन! इनोवा से 4 गोवंश बरामद, तस्कर अंधेरे में फरार
मुहर्रम ड्यूटी के बीच हजारीबाग पुलिस का बड़ा एक्शन! दारू थाना क्षेत्र में टायर फटने से बीच सड़क पर रुकी इनोवा से चार गोवंश बरामद किए गए। पुलिस को देखते ही तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। सभी गोवंश को सुरक्षित मुक्त कराया गया और वाहन जब्त कर लिया गया। पुलिस वाहन मालिक व तस्करी गिरोह की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।