फतुहा: नदी थाना पुलिस ने टेढ़ी पुल रेलवे लाइन के पास से 180 लीटर देसी शराब के साथ दो तस्कर को किया गिरफ्तार
Fatwah, Patna | Jun 11, 2026 नदी थाना पुलिस ने टेढ़ीपुल रेलवे लाइन के पास से 180 लीटर देसी शराब के साथ स्कूटी सवार 2 तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के पर किया है।शराब और स्कूटी को पुलिस जब्त कर लिया है। शराब तस्कर दीदारगंज थाना क्षेत्र के हनुमान चक निवासी सतीश कुमार और विकास कुमार है। नदी थानाध्यक्ष सद्दाम हुसैन ने बताया कि दोनों तस्कर से पूछताछ की जा रही है।