गुना नगर: कुशमौदा: रील बनाने पर टूटा रिश्ता, नेशनल लोक अदालत में फिर एक हुए
मोबाइल रील और आपसी विवाद के चलते साढ़े तीन महीने से अलग रह रहे गुना के एक दंपति ने नेशनल लोक अदालत में समझौता कर फिर से साथ रहने का फैसला किया। न्यायाधीश श्रुति चौहान की अदालत में पति ने शराब छोड़ने और पत्नी को सम्मान देने का वादा किया, जबकि पत्नी ने भी गिले-शिकवे भुलाकर घर लौटने पर सहमति जताई।