खेकड़ा: भैडापुर गांव में आवारा सांड के हमले से घायल किसान की इलाज के दौरान हुई मौत
Khekada, Bagpat | Jun 21, 2026 भैडापुर गांव में आवारा सांड के हमले से 70 वर्षीय किसान उदयवीर की मौत हो गई। खेत से लौटते समय सांड ने उन पर हमला कर दिया था, जिसके बाद उन्हें दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। यह घटना शनिवार शाम करीब 7 बजे हुई, जब उदयवीर अपने खेतों से घर लौट रहे थे। रास्ते में एक आवारा सांड ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वे