कानपुर देहात में इंसाफ की मांग को लेकर एक महिला 100 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। महिला ने आरोप लगाया कि उसके साथ मारपीट, छेड़छाड़ और दुष्कर्म का प्रयास हुआ, लेकिन पुलिस ने उसकी शिकायत पर समय रहते कार्रवाई नहीं की। टावर पर चढ़कर उसने अपनी आपबीती सुनाई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामले के तूल पकड़ने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।
#breakingnews #police #viralreels #insta #news