बारां: शहर के सदर बाजार में बुजुर्ग महिला को धक्का देकर नगदी छीनने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Baran, Baran | Dec 29, 2025 कोतवाली थाना पुलिस ने 2 दिन पहले सदर बाजार में बुजुर्ग महिला को धक्का देखकर पैसे छीनने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है आरोपी के कब्जे से लूटी गई राशि में से 38500 बरामद किए हैं महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने बाग बस्ती मांगरोल दरवाजा निवासी रवि रेगर पुत्र हेमराज रेगर को गिरफ्तार किया है।