डुमरांव: इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, स्कूल के बहाने 100 किमी दूर आशिक से मिलने आती थी प्रेमिका, सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा
Dumraon, Buxar | Apr 26, 2026 डुमरांव रेलवे स्टेशन के पश्चिमी रेल फाटक के समीप रविवार की सुबह 11 बजे उस समय हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब इंस्टाग्राम पर शुरू हुए प्रेम प्रसंग का मामला परिजनों के सामने आ गया। जानकारी के अनुसार फुलवारीशरीफ की एक किशोरी की करीब एक वर्ष पहले डुमरांव के एक युवक से इंस्टाग्राम पर बातचीत शुरू हुई थी, जो धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई।