प्रमुख सचिव की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड विकास कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न
शाहजहांपुर। प्रमुख सचिव, सचिवालय प्रशासन उ०प्र० पुनर्गठन समन्वय, भाषा विभाग, उ०प्र० एवं जनपद के नोडल अधिकारी मनीष चौहान ने विकास भवन सभागार में सीएम डैशबोर्ड कानून व्यवस्था एवं राजस्व, विकास कार्य एवं जनपद में संचालित परियोनाओं की प्रगति एवं सीएम डैशबोर्ड पर रैंकिंग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह, नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी, मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी, डीएफओ सचिन कुमार, एसपीआरए सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने विभिन्न विभागों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जनपद की सभी योजनाओं एवं विकास कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया जाए। प्रदेश स्तर पर जनपद को सीएम डैशबोर्ड में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने योजनाओं के प्रगति की रैंकिंग के संबंध में अवगत कराया। जननी सुरक्षा योजना ग्रेड बी एवं सीएमआईएस में ग्रेड सी एवं अन्य सभी योजनाओं में जनपद में रैंक प्रथम रही है।
नोडल अधिकारी ने आबकारी, स्टाम्प, खनन, मंडी, राज्य कर एवं नगर निगम के राजस्व वसूली की समीक्षा करते हुए सभी भागों को निर्देश दिए कि लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व वसूली करना सुनिश्चित करें। प्रमुख सचिव जनपद की कानून व्यवस्था में एससी एसटी, गंभीर अपराध, गुंडा एक्ट, पोक्सो एक्ट, एनडीपीएस, जघन्य अपराध एवं गैंगस्टर, फ्रॉड एवं चार सीट सहित अन्य कार्रवाई के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सभी अपराधों में समय से कार्रवाई होती रहे। उन्होंने जनपद के निर्माण परियोजनाओं की समीक्षा में मेडिकल कॉलेज, सेतु अन्य अस्पताल सहित निर्माण परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य समय से गुणवत्तापूर्ण होने, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।प्रमुख सचिव मनीष चौहान ने जनपद के प्रदर्शन पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि अधिकांश योजनाओं में प्रगति सराहनीय है। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा निर्धारित मानक कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक है। उन्होंने कहा कि लोगों को योजनाओं का लाभ समय से प्राप्त हो, और वह प्रशासनिक सेवाओं से संतुष्ट रहे। अधिकारी आगे बढ़कर जनहित के कार्य करने का प्रयास करें । नोडल अधिकारी ने प्रदेश में जनपद की प्रथम रैंक आने पर सभी अधिकारियों को बधाई दी और कहा इसी तरीके से कार्य करते रहे। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य करें।