इटावा: मढ़ैया कारीलगढ़ में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, डॉक्टर ने मृत घोषित कर सम्बन्धित थाने को सूचना दी है।
Etawah, Etawah | Jul 17, 2024 पंछायगांव इलाके के मढ़ैया कारीलगढ़ में युवक ने घर मे फांसी लगाकर आत्महत्या की। 22 वर्षीय प्रवेश कुमार जो कि घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, घटना के वक्त परिवार के सदस्य गर्मी के कारण बाहर बैठे हुए थे, जब परिजनों को सूचना लगी तो परिजन युवक को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहा पर डॉक्टर ने परीक्षण के उपरांत मृत घोषित किया। सम्बन्धित थाने को सूचना दी गई है।