इटावा: सदर इलाके के पीएसी बटालियन के बाहर बाइक सवार ने दो महिलाओं को टक्कर मारकर घायल किया, जिला अस्पताल में इलाज जारी है
Etawah, Etawah | Jul 16, 2024 सदर तहसील इलाके के पीएसी बटालियन के बाहर बाइक की टक्कर लगने से दो महिलाएं घायल हो गई। घटना में बताया गया कि पीएसी बटालियन की रहने वाली महिला मीनाक्षी और हेमा इरिक्शा से उतर सड़क पार करके पीएसी बटालियन में जा रही थी तभी तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मारकर घायल कर दिया, महिला का जिला अस्पताल में इलाज जारी है।